Adityapur Chhath: आस्था और श्रद्धा का पर्व: खरना के बाद छठ व्रतियों का निर्जला तप आरंभ

Adityapur (आदित्यपुर) :  लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हो चुका है। चार दिवसीय इस पर्व के दूसरे दिन रविवार की संध्या बेला में छठ व्रतियों ने खरना पूजा विधि-विधान से संपन्न की।

ये भी पढ़े:- Mahaparva Chhath Kharna:महापर्व छठ: खरना के साथ छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू

छठ व्रतियों ने खरना पूजा विधि-विधान से की संपन्न
छठ व्रतियों ने खरना पूजा विधि-विधान से की संपन्न

आदित्यपुर समेत सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न इलाकों में छठ व्रतियों ने शुद्धता और पवित्रता के साथ गुड़ की खीर, रोटी और केले का प्रसाद तैयार कर छठ माता को अर्पित किया।इसके बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला महाव्रत की शुरुआत की। मान्यता है कि खरना के साथ ही व्रती जल तक ग्रहण नहीं करते और अगले दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद ही उपवास तोड़ते हैं। इस दौरान व्रतियों के घरों में भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी और पूरे माहौल में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

गौरतलब है कि खरना पूजा को कुछ स्थानों पर लोहंडा के नाम से भी जाना जाता है। सोमवार को छठ व्रतियां अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगी, जबकि मंगलवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर यह चार दिवसीय पर्व संपन्न होगा। प्रशासन की ओर से घाटों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

http://Chhath Kharna 2025 : आज मनाया जा रहा है छठ पूजा का दूसरा दिन, व्रती कर रहे पवित्र खरना व्रत

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप