पश्चिम सिंहभूम वस्त्र एवं जूता व्यवसाई संघ की कार्यकारिणी की हुई बैठक, 22 जून को रक्तदान शिवर आयोजन का लिया निर्णय

Chaibasa:- पश्चिम सिंहभूम वस्त्र एवं जूता व्यवसाई संघ की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष सुजीत कुमार गिरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछले बैठक के कार्यों विचार की गई। संघ के महासचिव समीर खान के द्वारा 21 नए सदस्यों को जोड़ने की जानकारी बैठक मे दी गई। संघ के संरक्षक राजकुमार ओझा संघ के बढ़ते हुए कदम की प्रशंसा की और संघ को आगे कैसे बढ़ाया जाए इसकी जानकारी दी। सर्वसम्मति से 22 जून 2022 को रक्तदान शिविर चाईबासा ब्लड बैंक में लगाने का निर्णय लिया गया। सभी पदाधिकारी और संघ के सदस्यों से अपील की गई कि वे सभी इस रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर समाज के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करें आपके द्वारा किया गया। रक्तदान किसी की जीवन बचा सकता है।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुजीत गिरी, संरक्षक राजकुमार ओझा, महासचिव समीर खान, उपाध्यक्ष कन्हैया गर्ग, सह सचिव विजय तिवारी, सह कोषाध्यक्ष दिलीप चिरानिया, सदस्य समीर अख्तर, दीपक अग्रवाल, विश्वनाथ दरीपा, पीयूष गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *