Chaibasa News: भारत बंद को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रेलवे स्टेशन सहित चौक चौराहों पर पुलिस तैनात

Chaibasa:- केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. तो वहीं कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन भी हुए. फिलहाल प्रदर्शनकारियों एवं छात्र संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है. जिसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. भारत बंद के मद्देनजर चक्रधरपुर थाना अंतर्गत चिन्हित संवेदनशील स्थानों, आर्मी बहाली का तैयारी करने वाले मैदानों, रेलवे स्टेशन सहित सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. पुलिस मोटरसाइकिल दस्ता भी भ्रमणशिल रहकर आसूचना संकलन एवं निगरानी कर रही है. सोशल मीडिया पर भी पुलिस अपनी पैनी नजर बनाए हुए है. विधि -व्यवस्था एवं यातायात सामान्य है. दुकाने प्रतिदिन की भांति समान्य रूप से खुल रही है.

सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए कई निर्णय लिए जा रहे हैं. कई ट्रेन रद्द हो रहीं हैं. शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. इसी क्रम में आज झारखंड के स्कूल कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रखने का निर्देश स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग की ओर से दिया गया है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *