Jac 10th result: पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में दूध बेचने वाले की बेटी निशु कुमारी बनी स्टेट टॉपर

Chaibasa:- झारखंड बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए है. जहां 10वीं रिजल्ट पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के दूध बेचने वाले दिनेश यादव की बेटी निशु कुमारी स्टेट टॉपर बनी है। निशु कुमारी चक्रधरपुर कार्मेल स्कूल की छात्रा है. निशु कुमारी अपने हुनर के दम पर लाखों में एक साबित हुई है. वहीं, निशु के पिता दिनेश यादव जो कि पेशे से एक दुध बेचने वाले हैं. निशु ने कुल 490 अंक प्राप्त किए हैं, 98 प्रतिशत लाकर स्टेट टॉपर में अपनी जगह बनाई है। वे PCB लेकर आगे की पढ़ाई करना चाहती है. माता इंदु देवी व पिता दिनेश यादव अपनी बेटी को और आगे पढ़ना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *