Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

Adityapur(आदित्यपुर) : आदित्यपुर स्थित मॉर्निंग स्टार किड्स स्कूल का वार्षिक उत्सव आदित्यपुर ऑटो कलस्टर के सभागार में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

 

किड्जी गुरु नानक प्रीस्कूल चाईबासा का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दिखाई असाधारण प्रतिभा

इस समारोह में प्ले ग्रुप से लेकर एलकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियाँ रहीं, जिनमें उनकी मासूमियत और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। इसके अलावा, अभिभावकों और बच्चों की जोड़ी ने एक साथ रैंप वॉक कर उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया, जिससे समारोह में एक अनूठा और भावनात्मक रंग घुल गया।
​समारोह का विधिवत शुभारंभ राष्ट्रगान और पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर प्रतिमा सिन्हा और डॉ. परिणीता शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। स्कूल की प्राचार्य, दीपाली दोकानिया ने अपने संबोधन में बच्चों के सर्वांगीण विकासऔर उन्हें आनंदपूर्ण शिक्षण प्रदान करने के लिए विद्यालय की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से बच्चों के रचनात्मक और नैतिक विकास पर जोर दिया।

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित अभिवावक
वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित अभिवावक

​उप प्रधानाचार्य अलका सहाय ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जया दोकानिया, दीपक दोकानिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में, डॉ. ऊषा झा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

http://Adityapur 26th Annual Function of Shriram Public School: श्रीराम पब्लिक स्कूल का 26वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न ​

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम