जगन्नाथपुर के कासिरा गांव में वज्रपात से बैल की मौत

Jagnnathpur:- जगन्नाथपुर क्षेत्र में शनिवार को अचानक आयी हल्की बारिश नें जहाँ लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई, वही आकाशीय बिजली के वज्रपात से कासिरा गांव के किसान की एक बैल की मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को लगभग 10 बजे सोनाराम कोड़ा के बैल खेत में चर रहे थे। उसी समय अचानक बारिश शुरु हो गयी। बारिश के आने से खेत में चर रहे मवेशी एक वृक्ष के नीचे आ गए। जैसे ही मवेशी वृक्ष के नीचे आये ठीक उसी समय तेज आवाज के साथ बिजली चमकी और मवेशियों के उपर वज्रपात गिर गयी। जिससे सोनाराम कोड़ा का एक बैल वज्रपात की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर ही बैल की मौत हो गयी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *