Chaibasa News: भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर नक्सली मिसिर बेसरा और सौरभ दा के दस्ते के 3 सदस्य गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Chaibasa:- पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर सफलता मिली है। पुलिस ने गुमला जिले के 3 भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर नक्सली मिसिर बेसरा और सौरभ दा के दस्ते के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चाईबासा को गुप्त आसूचना प्राप्त प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के कुछ सदस्य सारंडा क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक करवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल सीआरपीएफ बल और जिला पुलिस बल की एक संयुक्त टीम का गठित किया गया। उक्त टीम द्वारा आनंदपुरा अंतर्गत बेडाकेन्दुदा स्कूल के पास औचक चेकिंग लगाया गया। इसी बीच एक मोटर साईकिल पर तीन व्यक्ति आते देखे गए, जिन्हें रोक कर चेक किया गया तो उनके पास से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन का पोस्टर, किताब और एक संगठन को संबोधित पत्र पाया गया। पुछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम 1. समरु खडिया 2. साखु प्रधान 3. सुखराम मुण्डा तीनों ने खुद को गुमला जिला का रहने वाला बताया। कड़ाई से पुछताछ करने पर उपरोक्त तीनों ने प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सदस्य बताया, संगठन के हार्डकोर इनामी नक्सली मिसिर बेसरा, सौरभ दा के लिए काम करने की बात कही।

इस संदर्भ में सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत आनंदपुर थाना कांड संख्या- 16/2022, दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम:

1. समरु खडिया, – 25 वर्ष, पिता- स्व0 तेजू खडिया, सा०- चरका गोढी

2. साखु प्रधान, उम्र 48 वर्ष, पे०- स्व0 कंदरा प्रधान, सा०-कंदराटोली दोनो थाना- पालकोट

3. सुखराम मुण्डा, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता- खुदी मुण्डा, सा०- बटकुरी, थाना- करंज तीनों जिला

 

गुमला जब सामानों का विवरण:-

1. प्लसर मोटरसाईकिल 01

2. नक्सली पोस्टर तथा साहित्य

3. कि पैड मोबाईल- 02

4. पेन कार्ड- 02

5. डेविट कार्ड- 02

6. इंडिया पेमेंट बैंक कार्ड – 02

7. 1390 रुपये नगद

अभियान दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी:-

1. सी०आर० पी०एफ० 94 एवं 174 बटालियन की टीम।

2. आनंदपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल ।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *