आदित्यपुर: विद्या और कला की देवी माँ सरस्वती की आराधना का पर्व ‘बसंत पंचमी’ GGSPI कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के तत्वाधान में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आदित्यपुर, गम्हरिया, जुगसलाई और मानगो केंद्रों के संयुक्त तत्वाधान में आदित्यपुर स्थित मुख्य परिसर में सामूहिक पूजा का भव्य आयोजन किया गया।

भक्ति और उल्लास का वातावरण
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और मंत्रोच्चारण के साथ हुई। सामूहिक पुष्पांजलि के उपरांत उपस्थित अतिथियों और छात्रों के बीच भोग का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें पारंपरिक नृत्य और सुरीले गीतों ने समां बांध दिया।
मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, गणेश चौधरी, भुगलु सोरेन, पवित्र बर्मन एवं पूर्व पार्षद सुधीर उपस्थित हुए। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व और तकनीकी कौशल के साथ-साथ अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।
निदेशक का संबोधन
संस्थान के निदेशक गुरप्रीत सिंह सेहरा ने बताया कि यह आयोजन चारों केंद्रों के छात्रों को एक मंच पर लाने और उनमें आपसी भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 800 से 900 छात्रों ने हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाया।
शिक्षक और टीम का सहयोग
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक सुखपाल कौर, मंजीत सर, बिक्रम सर, प्रिया, प्रियम, अंकिता, रौशन सर, मुस्कान एवं आलोक का विशेष योगदान रहा।








