Adityapur: आदित्यपुर नगर के आदित्यपुर-2 स्थित एलआईजी मैदान में श्री श्री हंसवाहिनी क्लब द्वारा माता सरस्वती की पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बीते 46 वर्षों से यह पूजा पूरी तरह महिलाओं द्वारा ही आयोजित की जा रही है।पूजा की सारी जिम्मेदारी—सजावट से लेकर भोग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक—महिलाएं स्वयं संभालती हैं।

सामूहिक भोग व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण
माता सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं द्वारा सामूहिक भोग का आयोजन किया गया, जिसमें एलआईजी फ्लैट के सभी परिवारों ने एकजुट होकर भाग लिया। पूजा के दौरान जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इन महिलाओं का रहा विशेष योगदान
पूरे आयोजन को सफल बनाने में अर्चना मिश्रा, डे जी झा, संगीता झा, कल्पना दुबे, मीनू सिंह, सीमा मिश्रा, संगीता शर्मा, पूर्व पार्षद अमृता चौधरी, रीता सिंह, अर्चना झा, अदिति शैल और श्वेता झा का योगदान सराहनीय रहा।
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
मौके पर विजय शंकर मिश्रा, सुरेश धारी, आयुष कश्यप, राजेश सिंह, गोपाल जी, आदित्य शंकर मिश्रा, सुधीर चौधरी, रितेश शुक्ला समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और महिलाओं की इस अनूठी पहल की सराहना की।








