Adityapur Election Ward 22: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 22 में प्रत्याशी अंजू सिंह ने जारी किया ‘संकल्प पत्र, एस-टाइप में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन; सीवरेज, ड्रेनेज और अधूरे कार्यों को पूरा करना मुख्य लक्ष्य

Adityapur (आदित्यपुर) : नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड संख्या 22 में चुनावी हलचल तेज हो गई है। रविवार को वार्ड प्रत्याशी अंजू सिंह ने एस-टाइप स्थित अपने नए चुनावी कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपना ‘चुनावी संकल्प पत्र’ भी जारी किया, जिसमें वार्ड को एक आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करने का पूरा रोडमैप प्रस्तुत किया गया है।

Adityapur Ward 23: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 23 से ओम प्रकाश उर्फ ‘सोनू’ ने बेबी वॉकर चुनाव चिन्ह के साथ जनसंपर्क तेज, मतदाताओं को साधने की कोशिश

नगर निगम

अधूरे कार्यों को पूरा करना प्राथमिकता

​कार्यालय उद्घाटन के बाद जनता को संबोधित करते हुए अंजू सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड के उन विकास कार्यों को गति देना है जो पिछले काफी समय से रुके हुए हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “वार्ड 22 की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। मेरा एजेंडा स्पष्ट है—रुके हुए प्रोजेक्ट्स को पूरा करना और जन-सुविधाओं को हर घर तक पहुँचाना।”

नगर निगम चुनाव

सामाजिक सेवा का लंबा अनुभव

​इस मौके पर उनके पति और क्षेत्र के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता संजीव सिंह उर्फ बबुआ सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे बीते 4 वर्षों से वार्ड की समस्याओं को लेकर मुखर रहे हैं। बबुआ सिंह ने बताया कि वार्ड 22 के निवासी लंबे समय से जाम सीवरेज, खराब ड्रेनेज सिस्टम और साफ-सफाई की किल्लत से जूझ रहे हैं। इन सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार धरातल पर संघर्ष करते आए हैं और अब एक विजन के साथ जनता के बीच हैं।

​आदर्श वार्ड बनाने का रोडमैप

​जारी किए गए संकल्प पत्र में वार्ड की सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट्स और ड्रेनेज के स्थायी समाधान को प्राथमिकता दी गई है। अंजू देवी ने समर्थकों के साथ संवाद करते हुए अपील की कि वे एक ऐसे नेतृत्व को चुनें जो केवल वादे नहीं, बल्कि धरातल पर काम करने का अनुभव रखता हो।

​उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे, जिन्होंने अंजू सिंह के संकल्पों को अपना समर्थन दिया।कार्यालय उद्घाटन के मौके पर मुख्य रूप से वार्ड के वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिकों में मनोज सिंह, संजय सिंह, गिरीश सिन्हा, नीरु सिंह, रंजन सिंह टूटू, मोहन कुमार, समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

http://Adityapur Ward 19: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 19 में अजित कुमार सिंह ‘बेबी वॉकर’ के साथ मैदान में उतरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 30

Adityapur Ward 30: आदित्यपुर: वार्ड 30 में सुधीर चौधरी की चुनावी हुंकार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़, बुद्धिजीवियों और स्थानीय निवासियों ने सुधीर चौधरी के ‘स्वर्णिम कार्यकाल’ को सराहा; बाहरी प्रत्याशियों पर साधा निशाना

वार्ड 17

Adityapur ward 17 candidate Birendra Singh Yadav: वार्ड 17 की खुशहाली के लिए ‘साइकिल पंप’ पर मांग रहे वोट: बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सघन जनसंपर्क,कहा ​”आपका एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि निरंतर विकास की गारंटी चुनेगा” — बिरेंद्र यादव