चाईबासा: नितिन प्रकाश चुनावी कार्यालय उद्घाटन चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियों के बीच बेहद भव्य रूप से संपन्न हुआ। घंटा घर स्थित श्री लोक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के परिवहन, भू एवं राजस्व विभाग के माननीय मंत्री दीपक बिरुआ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
चाईबासा: मागे पर्व पूजा स्थल साफ-सफाई को लेकर मतकमहातु में विशेष बैठक
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्रवाल, डॉ. सौम्य सेन गुप्ता, अधिवक्ता अमरेश साव, इरशाद मास्टर, उमाशंकर जयसवाल, मोनिका बोयपाई, निशा केडिया, चाईबासा चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल एवं पश्चिमी सिंहभूम चैंबर अध्यक्ष निरंजन गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उद्घाटन फीता काटकर विधिवत किया गया।
नारी शक्ति को समर्पित – नितिन प्रकाश चुनावी कार्यालय उद्घाटन
नितिन प्रकाश चुनावी कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम की खास विशेषता नारी शक्ति को समर्पण रही। नितिन प्रकाश का चुनाव चिन्ह ‘चूड़ियाँ’ है, जो भारतीय संस्कृति में महिला सम्मान और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
इसी संदेश को मजबूत करने के लिए कार्यालय उद्घाटन महिलाओं के हाथों सामूहिक रूप से कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति ने आयोजन को सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष बना दिया।
भावुक हुए नितिन प्रकाश
जनसमूह को संबोधित करते हुए नितिन प्रकाश ने जनता के प्रेम और समर्थन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:
“आप सभी का निस्वार्थ प्रेम मुझे भावुक करता है और जिम्मेदारी का एहसास भी दिलाता है। मैं आपके इस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।”
उनके संबोधन के दौरान उपस्थित नागरिकों और युवाओं में उत्साह देखने को मिला।
‘खाता 21’ – विकास का नया मॉडल
नितिन प्रकाश चुनावी कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर सबसे अधिक चर्चा उनकी महत्वाकांक्षी पहल ‘खाता 21’ को लेकर रही।
क्या है ‘खाता 21’?
-
हर वार्ड प्रभारी के पास एक रजिस्टर उपलब्ध रहेगा
-
जनता अपनी समस्याएँ सीधे दर्ज कर सकेगी
-
नितिन प्रकाश स्वयं वार्ड दौरा करेंगे
-
समस्याओं पर ‘काम की गारंटी’ हस्ताक्षर करेंगे
-
प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित होगा
यह मॉडल पारदर्शिता, जवाबदेही और सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
विशिष्ट जनों की उपस्थिति
कार्यक्रम में शहर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं:
सरदार जसपाल सिंह, घनश्याम दरबारा, राज कुमार सिंह, दीपक प्रसाद, शिबू लाल अग्रवाल, विकास दोदराजका, मुन्ना शर्मा, ललित शर्मा, गुट्टू रुंगटा, विकास गोयल, सुब्रतो सिन्हा, नरेंद्र पांडेय, संजय चौबे, राजू यादव, रामू राय, लच्छू मुंधड़ा, रिजवाना परवीन, सबीना साहिन, एमडी तहसीन, एमडी आफताब, उदय शंकर, दिनेश लाल, कैलाश कंडेलवाल, प्रदीप विश्वकर्मा, गोलू शर्मा, भैरव शर्मा, पिंटू ठाकुर, अमित यादव, मुकेश मोदी, एमडी अल्ताफ सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, युवा एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
मंत्री दीपक बिरुआ ने दी शुभकामनाएँ
माननीय मंत्री दीपक बिरुआ ने नितिन प्रकाश की कार्यशैली और विजन की सराहना करते हुए उन्हें चुनाव के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि स्थानीय विकास के लिए इस तरह की जनसहभागिता आधारित पहल अत्यंत सराहनीय है।
http://चाईबासा नगर निकाय चुनाव 2026: वार्ड-05 से पार्षद पद हेतु अनाराधा कुमारी ने ठोंकी दावेदारी










