Jamshedpur News: जमशेदपुर: एक्शन टेसा के ‘कारपेंटर्स मेगा मीट’ में नवाचार और कौशल पर हुई चर्चा, एक्शन टेसा ने कारपेंटर्स को बताया लकड़ी उद्योग की असली ताकत

एक्शन टेसा

जमशेदपुर: देश की अग्रणी इंजीनियर्ड पैनल निर्माता कंपनी एक्शन टेसा (Action Tesa) द्वारा जमशेदपुर के साकची स्थित होटल बनमाली में एक भव्य ‘कारपेंटर्स मेगा मीट’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन कुशल कारीगरों के प्रति आभार व्यक्त करना था, जो अपनी मेहनत और रचनात्मकता से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नया रूप देते हैं।

टाटा पावर ईज़ी होम ऑटोमेशन: जमशेदपुर में स्मार्ट लाइफस्टाइल की शुरुआत

एक्शन टेसा

​टीम और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान बीएम आनंद प्रभात, बिहार-झारखंड की क्षेत्रीय टीम और स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर्स ने उपस्थित सभी कारपेंटर भाइयों का गर्मजोशी से स्वागत किया। टीम ने कारीगरों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें उद्योग में आ रहे नए बदलावों और उत्पादों की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया।

​प्रबंध निदेशक का विशेष संदेश

एक्शन टेसा के प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल ने वीडियो संदेश के जरिए कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कारपेंटर्स की सराहना करते हुए कहा: “कारपेंटर्स ही इंजीनियर्ड लकड़ी उद्योग की असली रीढ़ हैं। आपकी कुशलता और रचनात्मकता ही हमारे उत्पादों को सुंदरता और कार्यक्षमता प्रदान करती है।”

​उत्पाद श्रृंखला और नेतृत्व

उल्लेखनीय है कि एक्शन टेसा वर्तमान में एमडीएफ (MDF), एचडीएचएमआर (HDHMR), बोईलो (Boilo) और पार्टिकल बोर्ड जैसे उत्पादों की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है। कार्यक्रम में कंपनी के इन हाई-टेक उत्पादों की गुणवत्ता और टिकाऊपन पर प्रकाश डाला गया, जिससे कारपेंटर्स को आधुनिक फर्नीचर निर्माण में आसानी हो सके।

http://जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’