सरायकेला-खरसावां: ​दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में शामिल हुईं सरायकेला-खरसावां महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता प्रधान,

जंतर मंतर दिल्ली

सरायकेला-खरसावां: देश के छात्रों के सुरक्षित भविष्य और सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर 21 जुलाई को शाम 7:00 बजे नई ​दिल्ली स्थित ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। ‘सेंटर फॉर जस्टिस एंड पीस’ (CJP) के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन देते हुए सरायकेला-खरसावां जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता प्रधान अपनी महिला साथियों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीधे शामिल हुईं।

​जंतर-मंतर पर उपस्थित होकर संगीता प्रधान ने CJP की शिक्षा संबंधी सभी मांगों का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आज देश का छात्र वर्ग अपने भविष्य और घटते रोजगार/शिक्षा के अवसरों को लेकर आशंकित है। केंद्र सरकार की नीतियां युवाओं के सपनों को दबाने का काम कर रही हैं।

​उन्होंने स्पष्ट किया कि सरायकेला-खरसावां की महिला कांग्रेस टीम देश के युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने विशेष रूप से दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंची है। कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और CJP की जायज मांगों को पूरा कराने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान महिला नेताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी की।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *