Adityapur Vipat Tarini Puja:दिन्दली बस्ती शिव मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा का भव्य आयोजन, हजारों भक्तों ने लिया आशीर्वाद,

दिन्दली बस्ती शिव मंदिर

आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित दिन्दली बस्ती सार्वजनिक शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को मां विपत्तारिणी पूजा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर अलसुबह से ही मंदिर प्रांगण में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Chaibasa News: सदर बाजार काली मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई श्री श्री विपत्तारिणी पूजा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 दिन्दली बस्ती शिव मंदिर

27 वर्षों से जारी है खगेन दास के परिवार की यह परंपरा ,आयोजित हुआ विशाल भंडारा

​विगत 27 वर्षों से इस पूजा का आयोजन खगेन दास, कपिल दास एवं उनके परिवार द्वारा किया जा रहा है। पारिवारिक सदस्य सागरिका दास ने बताया कि उनके पिता खगेन दास, माता मिथिला दास और परिवार ने मिलकर इस परंपरा की नींव रखी थी, जो आज एक विशाल धार्मिक उत्सव का रूप ले चुकी है।

 दिन्दली बस्ती शिव मंदिर
​पूजा के दौरान मां विपत्तारिणी को विधि-विधान से 13 प्रकार के फल और फूल अर्पित कर महाभोग लगाया गया। पुरोहित पंडित उज्ज्वल कुमार रथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुष्पांजलि एवं पूजन संपन्न कराया। उन्होंने मां से सभी के कष्टों के निवारण, सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

​पूजन के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मौके पर पार्षद राजरानी महतो, मिथिला दास, सागरिका दास समेत भारी संख्या में स्थानीय बस्तीवासी उपस्थित रहे।

http://विधि-विधान से सदर बाजार काली मंदिर में हुई मां विपदतारिणी की पूजा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *