4 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार CCTV और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर चाईबासा पुलिस की बड़ी सफलता

4 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छूटपानी गांव में 4 वर्षीय मासूम निर्मल हेम्ब्रम की हत्या मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपी देवेन्द्र बोदरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को बालक की मां बालेना हेम्ब्रम ने अपने बच्चे के अपहरण को लेकर मुफ्फसिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस आधार पर थाना कांड संख्या 36/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम गठित की गई।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

गठित टीम ने CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के इचीडा निवासी देवेन्द्र बोदरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर हत्या

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मासूम के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की। बच्चे के विरोध करने पर उसने पत्थर से हमला कर हत्या कर दी।

शव की बरामदगी

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चुईगुटू पहाड़ क्षेत्र से बालक का शव बरामद किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त खून से सना पत्थर भी जब्त किया गया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस ने बताया कि आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है।

विशेष टीम

इस कार्रवाई में एसडीपीओ बहामन टूटी, थाना प्रभारी विनोद कुमार, रितेश कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’