आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेता विशु महतो ने वार्ड संख्या 20 के विभिन्न बूथों के बीएलओ (BLO) पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विशु महतो के अनुसार, बूथ संख्या 136 (विद्युत बोर्ड), 138 और 139 (उड़िया मध्य विद्यालय) के बीएलओ द्वारा मतदाता सूची के मिलान में भारी अनियमितता बरती गई है। उन्होंने कहा कि जहाँ एक ओर केंद्र सरकार पूरे भारतवर्ष में ‘विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण’ अभियान चलाकर हर पात्र व्यक्ति को जोड़ने का प्रयास कर रही है, वहीं स्थानीय स्तर पर बीएलओ मंशा को पलीता लगा रहे हैं।

मुख्य आरोप
* मैपिंग का अभाव: वार्ड नंबर 20 में अभी तक बीएलओ द्वारा मैपिंग का कार्य पूरा नहीं किया गया है।
•
* जागरूकता में कमी: क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
•
* ड्यूटी से नदारद: भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि निरीक्षण के दौरान कई बीएलओ निर्धारित समय पर बूथों पर उपस्थित नहीं पाए गए।
भाजपा नेता ने इस संबंध में अंचल अधिकारी (गम्हरिया) को लिखित सूचना दी है और राज्य निर्वाचन आयोग से मांग की है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार कर्मियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर बर्खास्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मतदाता सूची में सुधार नहीं हुआ, तो कई नागरिक अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित रह सकते हैं।








