सरायकेला-खरसावां: जिला पुलिस ने गम्हरिया थाना अंतर्गत अंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी में हुई चोरी की घटना का महज कुछ ही दिनों में खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है और चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बीती 11-12 मार्च 2026 की मध्यरात्रि को अज्ञात अपराधियों ने कंपनी के स्टोर रूम का ताला तोड़कर तांबे के दो भारी ‘ट्यूयर’ और पीतल के चार ‘ब्रास बुश’ की चोरी की थी। इस संबंध में वादी गौरव राज सिंह की शिकायत पर गम्हरिया थाना कांड संख्या 20/26 दर्ज किया गया था।

SIT का गठन और गिरफ्तारी:
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बजरंग कुमार महतो, लखन महतो, विशाल लोहार, आकाश गोराई, गौतम कुमार और आसिफ अली को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
बरामदगी:
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर निम्नलिखित सामान जब्त किया है:
* तांबा ट्यूयर: 02 पीस (वजन लगभग 48 किग्रा)
* पीतल ब्रास बुश: 04 पीस (वजन लगभग 66 किग्रा)
* वाहन: घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी (रजि० सं०- JH05AL 1211)
इस छापामारी दल में थाना प्रभारी रामचंद्र रजक समेत अरुण कुमार महतो, रामाशीष शुक्ला, मनोज कुमार और बहादुर हांसदा शामिल थे।








