Adityapur Dindli Market: आदित्यपुर: दिंदली बाजार में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, इमली चौक के पास सड़क खोदकर छोड़ने से जलभराव; ग्राहकों की कमी से व्यापार ठप, आक्रोश में दुकानदार

आदित्यपुर दिंदली बाजार

आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित दिंदली बाजार इन दिनों भारी जलजमाव की समस्या से जूझ रहा है। सोमवार को हुई बारिश ने नगर निगम और निर्माण कार्य की पोल खोल कर रख दी है। बाजार का मुख्य मार्ग वर्तमान में तालाब का रूप ले चुका है, जिससे न केवल आवागमन प्रभावित हुआ है, बल्कि बारिश का पानी अब दुकानों के भीतर प्रवेश करने लगा है।

चाईबासा मंगलहाट छज्जा गिरा: बाजार में मची अफरातफरी

​अधूरे निर्माण ने बढ़ाई समस्या

​स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, लगभग एक माह पूर्व इमली चौक से सत्यों पान दुकान तक पीवीसी ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू किया गया था। विभाग ने आधे रास्ते तक काम पूरा किया, लेकिन उसके बाद सड़क को खोदकर ज्यों का त्यों छोड़ दिया। सड़क के ऊबड़-खाबड़ होने और ड्रेनेज की व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी निकलने के बजाय एक ही स्थान पर जमा हो रहा है।

आदित्यपुर दिंदली बाजार

​रोजी-रोटी पर संकट

​दिंदली बाजार क्षेत्र का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है जहाँ रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए पहुँचते हैं। जलजमाव के कारण इमली चौक से बाजार आने वाला रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्राहकों की अनुपस्थिति के कारण दुकानदारों की दैनिक बिक्री पर गहरा असर पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि यदि जल्द ही पानी की निकासी और सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया, तो उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।

http://Adityapur Municipal Election Ward 23: आदित्यपुर: वार्ड 23 के विकास का संकल्प, प्रवीण कुमार सिंह ने किया चुनावी कार्यालय का शुभारंभ, प्रदूषण जलजमाव से मुक्ति दिलाना प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरायकेला खरसावाँ

Saraikela Peace Committee: सरायकेला : त्योहारों पर सद्भाव की अपील: जिला प्रशासन ने कसी कमर, हुड़दंगियों पर रहेगी ड्रोन से नजर, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और एसपी मुकेश लुनायत ने शांति समिति के सदस्यों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक