चाईबासा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लतारसीका गांव में अवैध महुआ शराब भट्टी ध्वस्त, 4000 किलो जावा महुआ नष्ट

चाईबासा अवैध महुआ शराब भट्टी

चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम): अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लतारसीका गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित महुआ शराब भट्टी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

पश्चिमी सिंहभूम अवैध शराब छापेमारी: बड़ी कार्रवाई में 3000 KG महुआ नष्ट

पुलिस को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि गांव के समीप जंगलों और सुनसान क्षेत्रों का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर महुआ शराब का निर्माण और अवैध सप्लाई की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर चिन्हित स्थल पर कार्रवाई की गई।

चाईबासा अवैध महुआ शराब भट्टी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद की। मौके से करीब 4000 किलोग्राम (4 टन) जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे वहीं पर नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा शराब निर्माण में उपयोग किए जाने वाले बर्तन, भट्ठियां, ड्रम और अन्य उपकरणों को भी तोड़कर ध्वस्त कर दिया गया। तैयार कच्ची शराब को भी मौके पर बहा दिया गया।

चाईबासा अवैध महुआ शराब भट्टी

हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही अवैध कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में अवैध शराब या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के कारोबार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, स्थानीय ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे ऐसे अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

http://जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में चला अवैध देशी शराब के विरुद्ध अभियान, देशी शराब भट्टियाँ सहित सैकड़ों लीटर जावा महुआ नष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरायकेला खरसावाँ

Saraikela Peace Committee: सरायकेला : त्योहारों पर सद्भाव की अपील: जिला प्रशासन ने कसी कमर, हुड़दंगियों पर रहेगी ड्रोन से नजर, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और एसपी मुकेश लुनायत ने शांति समिति के सदस्यों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक