Bagbera Water Project: जून से बागबेड़ा-कीताडीह के 1 लाख घरों में पहुंचेगा नल से जल, विफल होने पर ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

बागबेड़ा-कीताडीह ग्रामीण जलापूर्ति योजना

आदित्यपुर: बागबेड़ा, कीताडीह और घाघीडीह क्षेत्र की लगभग एक लाख आबादी के लिए राहत भरी खबर है। पिछले 11 वर्षों से अधर में लटकी बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के जून 2026 तक पूर्ण होने की उम्मीद जगी है। शुक्रवार को जिला परिषद के पूर्व सदस्य किशोर यादव और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार से मुलाकात की, जहाँ विभाग ने इस समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया।

Adityapur Shanti Samiti: आदित्यपुर में शांतिपूर्ण त्योहारों के लिए प्रशासन सख्त, रामनवमी और ईद को लेकर अखाड़ा समितियों के साथ हुई बैठक, विसर्जन जुलूस, स्ट्रीट लाइट और जलापूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश

बागबेड़ा-कीताडीह ग्रामीण जलापूर्ति योजना

​2015 में हुआ था शिलान्यास, लागत 162 करोड़

​बता दें कि इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास वर्ष 2015 में हुआ था। 162 करोड़ रुपये की इस योजना के साथ ही 127 करोड़ की गोविंदपुर जलापूर्ति योजना भी शुरू हुई थी, जो काफी पहले पूरी होकर जनता को लाभ दे रही है। लेकिन बागबेड़ा योजना कछुआ गति और तकनीकी कारणों से आज भी अधूरी है।

​अनशन की चेतावनी

​प्रतिनिधिमंडल ने विभाग को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जून 2026 तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई, तो क्षेत्र की जनता आदित्यपुर स्थित पेयजल विभाग कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन करेगी। गर्मी की दस्तक के साथ ही इन इलाकों में जलस्तर नीचे चला जाता है, जिससे पेयजल संकट गहरा जाता है।

​प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से:

किशोर कुमार यादव, सुनील गुप्ता, श्याम विरार, आर.बी. शर्मा, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र राय, धर्मेंद्र चौहान और प्राण राय सहित अन्य शामिल थे।

http://Adityapur Dindli Market: आदित्यपुर: दिंदली बाजार में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, इमली चौक के पास सड़क खोदकर छोड़ने से जलभराव; ग्राहकों की कमी से व्यापार ठप, आक्रोश में दुकानदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *