Adityapur News: आदित्यपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी ज़मीन पर बने स्क्रैप टाल को किया गया ध्वस्त

आदित्यपुर अंचलाधिकारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

आदित्यपुर: झारखंड सरकार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। गम्हरिया अंचलाधिकारी (सीओ) के आदेश पर आशियाना ट्रेड सेंटर के समीप संचालित एक विशाल अवैध स्क्रैप टाल पर बुलडोजर चलाया गया। वर्षों से सरकारी जमीन (अनाबाद बिहार/झारखंड सरकार) पर काबिज इस टाल को पूरी तरह जमींदोज कर प्रशासन ने अपनी जमीन वापस ले ली है।

रेलवे परियोजना में तेजी लाने के लिए गुवा में अतिक्रमण हटाने को सेल ने जारी किया निष्कासन नोटिस

आदित्यपुर अंचलाधिकारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

​सुरक्षा और जनहित को लेकर सख्त कदम

​प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह स्क्रैप टाल बिना किसी वैध कागजात के लंबे समय से संचालित हो रहा था। यह न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहा था, बल्कि स्थानीय सुरक्षा के लिए भी खतरा बना हुआ था। अक्सर ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि स्क्रैप टाल नशेड़ियों और संदिग्ध गतिविधियों का अड्डा बनते जा रहे हैं।

आदित्यपुर अंचलाधिकारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

​मौके पर डटे रहे अधिकारी

​कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह, प्रधान सहायक तरुण ठाकुर एवं अंचल के अन्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।यह कार्रवाई अवैध कब्जा करने वालों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी है। सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में अन्य चिन्हित स्थलों पर भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

http://जमशेदपुर में राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन व टाटा लीज भूमि अतिक्रमण की समीक्षा, अपर उपायुक्त ने दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *