Adityapur : वार्ड 22 में गेल गैस पाइपलाइन के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन, पार्षद अंजू सिंह के नेतृत्व में शुरू हुआ अभियान; सैकड़ों नागरिकों ने उठाया लाभ

वार्ड 22 गैस कनेक्शन

आदित्यपुर: वार्ड 22 की जनता को स्वच्छ और सस्ती ईंधन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। स्थानीय वार्ड पार्षद अंजू सिंह के नेतृत्व में 19 मार्च से गेल गैस इंडिया लिमिटेड (GAIL Gas India Ltd.) के सहयोग से गैस कनेक्शन दिलाने और पंजीकरण करवाने का विशेष शिविर शुरू किया गया है। यह अभियान 22 मार्च तक निरंतर जारी रहेगा।

Adityapur Ward 22: शपथ ग्रहण: वार्ड 22 की पार्षद अंजू सिंह ने ली जनसेवा की शपथ, विकास को दी सर्वोच्च प्राथमिकता, सड़क, नाली और स्वच्छता पर रहेगा विशेष फोकस

​जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान

आम जनता को पंजीकरण प्रक्रिया में कोई असुविधा न हो, इसके लिए वार्ड 22 के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। शिविर स्थल पर मौजूद प्रतिनिधि न केवल लोगों के दस्तावेज़ों की जांच कर रहे हैं, बल्कि उन्हें पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के फायदों और सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दे रहे हैं।

​सहयोग में जुटे मुख्य नाम इस जन-कल्याणकारी कार्य में श्री प्रकाश मेहता, रंजन सिंह , संजीव कुमार सिंह (बबुआ सिंह), चाचा चौधरी, हेमंत ठाकुर, प्रतिमा कुशवाहा, राजा घोष, एडवोकेट संजीव कुमार, चंदेश्वर चाचा, कृष्णा मजूमदार, लालबाबू और मोहन कुमार तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहकर लोगों की मदद कर रहे हैं।

​पार्षद अंजू सिंह ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य हर घर तक सुरक्षित गैस पाइपलाइन पहुँचाना है, ताकि गृहिणियों को सिलेंडर खत्म होने की चिंता से मुक्ति मिल सके। उन्होंने वार्ड के शेष निवासियों से अपील की है कि वे 22 मार्च तक इस शिविर का लाभ उठाएं।

http://Adityapur Election Ward 22: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 22 में प्रत्याशी अंजू सिंह ने जारी किया ‘संकल्प पत्र, एस-टाइप में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन; सीवरेज, ड्रेनेज और अधूरे कार्यों को पूरा करना मुख्य लक्ष्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर अंकुर सिंह

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनसेवा के मुद्दों पर हुई चर्चा; अर्जुन मुंडा ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं