Adityapur Eid 2026: कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने खुर्शीद आलम के आवास पहुँचकर दी ईद की बधाई, आपसी भाईचारे का दिया संदेश

जय सिंह कांग्रेस

आदित्यपुर : ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शनिवार को आदित्यपुर में आपसी सद्भाव और भाईचारे की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह ने अखिल भारत पंचायत परिषद के जिला अध्यक्ष खुर्शीद आलम के आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती स्थित आवास पहुँचकर उन्हें और उनके परिवार को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

चाईबासा ईदगाह में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा की गई ईद की नमाज

​इस खास मौके पर राजनीतिक मतभेदों को किनारे रख, वरीय भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह भी अजय सिंह के साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों के साथ मिलकर ईद मनाई और खुशियाँ साझा कीं।

​भाईचारे का संदेश और सेवाइयों का स्वाद

कांग्रेस महासचिव अजय सिंह ने कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम, त्याग और आपसी सौहार्द का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर समाज की प्रगति में योगदान देने की अपील की। वहीं, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह ने भी लोगों को बधाई दी और लजीज सेवाइयों का आनंद लेते हुए गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने की बात कही।

​ये रहे मौजूद:-

मौक़े पर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के सदर अब्दुल वाहिद, हाजी मुख्तार आलम, पंचायत परिषद के जिला उपाध्यक्ष दीपक महतो, अली जान हुसैन, आफताब आलम सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और विभिन्न दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

http://Jamshedpur Purender celebrate Eid: ईद पर टाटा स्टील के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ हसन इमाम मलिक के घर बधाई देने पहुंचे पुरेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

Adityapur SIA Executive Committee: सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन; 2027 में मनेगा प्लैटिनम जुबली वर्ष ,आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और गैस आपूर्ति को लेकर सरकार से की गई विशेष मांग

आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर अंकुर सिंह

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनसेवा के मुद्दों पर हुई चर्चा; अर्जुन मुंडा ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं