जमशेदपुर: ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर टाटा स्टील के मैनेजर (हेल्थ एंड वेलनेस, स्पोर्ट्स डिवीजन) और अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी व कोच हसन इमाम मल्लिक के आवास पर जश्न का माहौल रहा। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके घर पहुँचकर उन्हें और उनके परिवार को ईद की हार्दिक बधाई दी।
Adityapur Eid 2026: कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने खुर्शीद आलम के आवास पहुँचकर दी ईद की बधाई, आपसी भाईचारे का दिया संदेश
मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह, टाटा स्टील स्पोर्ट्स के चीफ व दिग्गज गोल्फर फरजान हिरजी (उपाध्यक्ष, इंडियन गोल्फ), वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार और संजीव महतो सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
अमन और तरक्की की दुआ
इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने देश और दुनिया में शांति व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “हम दुआ करते हैं कि पूरे विश्व और हमारे देश में अमनो-अमान बहाल रहे और झारखंड राज्य में हमेशा खुशहाली बनी रहे।” मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री को दी बधाई
पुरेंद्र नारायण सिंह ने इस खास मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव को भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने राज्य की प्रगति में उनके निरंतर योगदान की सराहना की और झारखंड के समस्त मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।
http://चाईबासा ईदगाह में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा की गई ईद की नमाज








