Adityapur World Water Day 2026: जल ही जीवन का आधार, इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी: मेयर संजय सरदार, इन्वाइरनमेंट प्रोटेक्शन फोरम ने मनाया विश्व जल दिवस

Adityapur (आदित्यपुर) : सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘इन्वाइरनमेंट प्रोटेक्शन फोरम’ द्वारा रविवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर संजय सरदार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश, समाजसेवी विजय शंकर मिश्रा, पार्षद नीतू शर्मा (वार्ड 17) और सुधीर चौधरी (वार्ड 30) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जल दिवस में विशेष : शहरी जलापूर्ति योजनाएं का दुर्दशा, जाने हाल

​जल संकट और समाधान पर चर्चा

संबोधित करते हुए मेयर संजय सरदार ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए इस वर्ष आदित्यपुर की पेयजल समस्या को दूर करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए नगरवासियों से सहयोग की अपील की। वहीं, अधिवक्ता ओम प्रकाश ने तकनीकी तथ्यों को साझा करते हुए बताया कि पृथ्वी पर मात्र 2% जल ही मीठा और पीने योग्य है। उन्होंने मेयर से मांग की कि नगर निगम क्षेत्र के सभी बिल्डरों के लिए ‘रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम’ का पालन अनिवार्य और सख्त किया जाए।जल

​महिलाओं और युवाओं की भूमिका

वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण में महिलाओं की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि दैनिक कार्यों में जल का प्रबंधन उन्हीं के हाथ में होता है। पार्षद सुधीर चौधरी ने नदियों के बढ़ते प्रदूषण और जलीय जीवों पर मंडराते संकट की ओर ध्यान आकर्षित किया।

जल

​सम्मान एवं सहभागिता

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को निरंजन मिश्रा, देवांग चंद्र मुखी, मनोज कुमार और दीपेंद्र नाथ ओझा ने भगवत गीता और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, जल संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिवक्ता ओम प्रकाश और विजय शंकर मिश्रा को ‘जल पुरुष’ की उपाधि से नवाजा गया।मंच का संचालन फोरम के अध्यक्ष सुबोध शरण ने किया। इस अवसर पर पर्यावरणविद अमरेश कुमार, अधिवक्ता आशुतोष कुमार, सुशील मंडल, लक्ष्मण प्रसाद और रवि शंकर पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन निरंजन मिश्रा ने किया।

http://Bagbera Water Project: जून से बागबेड़ा-कीताडीह के 1 लाख घरों में पहुंचेगा नल से जल, विफल होने पर ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *