चाँदमुनी पुरती के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम महिला अंडर-23 टीम घोषित

महिला क्रिकेट

चाईबासा/जमशेदपुर: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले अंतर जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पश्चिमी सिंहभूम की टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान राज्य स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकीं प्रतिभाशाली खिलाड़ी चाँदमुनी पुरती को सौंपी गई है।

अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता : रोमांचक मुकाबले में पश्चिमी सिंहभूम ने बोकारो को हराया

महिला चयन समिति की अध्यक्ष शिवानी सिंह तिरिया के नेतृत्व में आयोजित पाँच दिवसीय चयन शिविर के बाद खिलाड़ियों के फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर अंतिम टीम का चयन किया गया।

महिला क्रिकेट

पश्चिमी सिंहभूम टीम (अंडर-23 महिला)

चाँदमुनी पुरती (कप्तान), 
यशोदा कुमारी
सीता सिंकु
प्रगति यादव
बेबी महतो
लक्ष्मी कुमारी
रोज कुल्लु
दिव्यांशी प्रिया
मेघा कुमारी नायक
अंशिका तिर्की
दिव्या गोप
डोली कुमारी
आर्यन कुमारी
सुमा कुमारी
नेहा कुमारी
टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुकी है।

ग्रुप और मैच शेड्यूल

पश्चिमी सिंहभूम को ग्रुप-सी में रखा गया है, जिसमें जमशेदपुर, धनबाद और सरायकेला-खरसावां की टीमें शामिल हैं। सभी मुकाबले जमशेदपुर के प्रसिद्ध कीनन स्टेडियम में खेले जाएंगे।

📅 23 मार्च | 🕐 1:00 बजे — बनाम धनबाद
📅 24 मार्च | 🕘 9:00 बजे — बनाम जमशेदपुर
📅 25 मार्च | 🕘 9:00 बजे — बनाम सरायकेला-खरसावां

टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है, खासकर कप्तान चाँदमुनी पुरती के अनुभव से टीम को मजबूती मिलेगी।

http://महिला क्रिकेट: पश्चिमी सिंहभूम जिला टीम का चयन 10 फरवरी को, निबंधन की प्रक्रिया शुरू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वर्ण विकास योजना चाईबासा

स्वर्ण विकास योजना की परिपक्व राशि नहीं लौटाने पर कंपनी को 80 हजार रुपये देने का आदेश उपभोक्ता आयोग का फैसला, 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान के निर्देश; मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना और मुकदमा खर्च के लिए 10 हजार रुपये भी देने होंगे