World Water Day 2026 : विश्व जल दिवस पर जल महोत्सव पखवाड़ा का समापन, उत्कृष्ट जलसहियाओं को किया गया सम्मानित

Chaibasa (चाईबासा) : पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा एवं चक्रधरपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय “विश्व जल दिवस सह जल महोत्सव पखवाड़ा” का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें कार्यपालक अभियंता, मुखिया एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं शॉल प्रदान कर किया गया।

जल दिवस में विशेष : शहरी जलापूर्ति योजनाएं का दुर्दशा, जाने हाल

विश्व जल दिवस

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए जलसहियाओं ने 08 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रखंडवार जानकारी साझा की। इसमें जल गुणवत्ता परीक्षण (FTK), जल स्रोतों की सफाई, जन-जागरूकता अभियान तथा जल संरक्षण से जुड़े प्रयास शामिल रहे।

विश्व जल दिवस

इस अवसर पर कनीय अभियंता, सहायक अभियंता एवं जिला समन्वयक ने विश्व जल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता और सामुदायिक सहभागिता को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखंड WASH समन्वयक, अन्य कर्मियों के साथ-साथ विभिन्न प्रखंडों के मुखिया एवं जलसहिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जलसहिया, मुखिया एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। अंत में जल संरक्षण के प्रति सामूहिक शपथ लेते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

http://Adityapur World Water Day 2026: जल ही जीवन का आधार, इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी: मेयर संजय सरदार, इन्वाइरनमेंट प्रोटेक्शन फोरम ने मनाया विश्व जल दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *