Adityapur Hanumangarhi Temple: आदित्यपुर: एस टाइप हनुमानगढ़ी मंदिर में रामनवमी पर गूंजे जय श्री राम के नारे,​अखाड़े में पारंपरिक रूप से हुआ शस्त्र पूजन

आदित्यपुर रामनवमी 2026

​आदित्यपुर: आदित्यपुर एस टाइप कॉलोनी स्थित श्री श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में रामनवमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और संकटमोचन हनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

Adityapur Udgam Sanstha: आदित्यपुर में रामनवमी पर ‘उद्गम’ संस्था लगाएगी भव्य सेवा शिविर, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मेयर संजय सरदार ,डिप्टी मेयर अंकुर सिंह होंगे शामिल

आदित्यपुर रामनवमी 2026

​ध्वज पूजन और प्रसाद का वितरण

धार्मिक अनुष्ठान के संपन्न होने के बाद अखाड़ा समिति द्वारा विधि-विधान से बजरंगबली का भव्य झंडा स्थापित किया गया। उत्सव के दौरान सेवा भाव का प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच लड्डू, हलवा और चने का प्रसाद वितरित किया गया।

आदित्यपुर रामनवमी 2026

​वीरता और कौशल का प्रदर्शन

रामनवमी के विशेष उपलक्ष्य पर आयोजित अखाड़े में खेल करतब आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। स्थानीय युवाओं और अखाड़ा प्रेमियों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ अपनी वीरता का प्रदर्शन किया।

​गणमान्य जनों की रही उपस्थिति

आयोजन को सफल बनाने में श्री श्री हनुमानगढ़ी मंदिर अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिनमे मुख्य संरक्षक मनोज सिंह, संरक्षक बबलू सिंह, सचिव नीरू सिंह, विमल सिंह शमिल रहे, गणमान्य अतिथियो में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, नंदन राजा, संजीव सिंह ‘बबुआ’, मिथलेश कुमार, डॉ. राजेश, चाचा चौधरी, सुभाष सिंह, अमोद कुमार, विक्की सिंह, मुन्ना सिंह, अनिल सिन्हा,भगत सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष ओम प्रकाश उर्फ सोनू खां और कमेटी के तमाम सक्रिय सदस्य इस दौरान मौजूद रहे।

http://Adityapur Ram Navami: आदित्यपुर: रामनवमी पर अखाड़ों का भव्य प्रदर्शन, ट्यूबलाइट और आग पर रोक, 8 प्रमुख अखाड़े दिखाएंगे अपना करतब ; प्रशासन की मौजूदगी में होगा आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर रामनवमी

Adityapur Ram Navami Sewa Shivir: ‘उद्गम’ संस्था लगाएगी भव्य रामनवमी सेवा शिविर; पूर्व CM अर्जुन मुंडा होंगे मुख्य अतिथि, 8 क्विंटल हलवा-पूड़ी और 20 हजार आइसक्रीम का होगा वितरण, विभिन्न अखाड़ों का होगा पारंपरिक अभिनंदन

आदित्यपुर रामनवमी

Adityapur News: आदित्यपुर: श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया रामनवमी महोत्सव ​पार्षद अवधेश सिंह के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खिचड़ी भोग और शीतल शरबत

आदित्यपुर की कल्पनापुरी

Adityapur News: आदित्यपुर: श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ चैत्र नवरात्र, मनोकामना दुर्गेश्वरी मंदिर में महानवमी पर विशेष हवन और ध्वजारोहण; अशोक विहार और कल्पनापुरी के श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा