आदित्यपुर Mahavir Pathshala: शिक्षाविद् डॉ. महावीर राम की स्मृति में स्थापित महावीर पाठशाला का प्रथम वार्षिकोत्सव:ऑटो क्लस्टर में बिखेरी सांस्कृतिक छटा; बच्चों की प्रतिभा देख मंत्रमुग्ध हुए अतिथि

आदित्यपुर स्थित महावीर पाठशाला

Adityapur: आदित्यपुर स्थित महावीर पाठशाला (MA-9) का प्रथम वार्षिकोत्सव रविवार को जमशेदपुर के ऑटो क्लस्टर में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर विद्यालय के नन्हे छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने वहां मौजूद सभी अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आदित्यपुर स्थित महावीर पाठशाला

Adityapur Sarhul Festival:”हम भगवान बिरसा मुंडा के वंशज, हमें अपनी विरासत को संजोए रखना है”: मेयर संजय सरदार, आदित्यपुर में 16वें सरहुल महोत्सव का भव्य आयोजन, पारंपरिक नृत्य और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमा भूमिज मुंडा समाज

​वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प

उल्लेखनीय है कि इस पाठशाला का नामकरण जमशेदपुर के प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. महावीर राम के सम्मान में किया गया है। संस्थान का प्राथमिक ध्येय उन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, जो आर्थिक या सामाजिक कारणों से शिक्षा के मौलिक अधिकार से वंचित रह जाते हैं।

आदित्यपुर स्थित महावीर पाठशाला
​गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधार ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के कई अन्य गणमान्य शिक्षाविद् और समाजसेवी भी उपस्थित रहे। विद्यालय की नींव रखने में प्रतिष्ठित उद्योगपति और ट्रस्टी जया दोकानिया एवं उनके सुपुत्र दीपक दोकानिया की अहम भूमिका रही है। वर्तमान में विद्यालय का सफल संचालन प्रिंसिपल दीपाली दोकानिया के नेतृत्व में हो रहा है। आयोजन की सफलता में वाइस प्रिंसिपल अलका सहाय सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

http://Adityapur SIA Executive Committee: सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन; 2027 में मनेगा प्लैटिनम जुबली वर्ष ,आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और गैस आपूर्ति को लेकर सरकार से की गई विशेष मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *