चाईबासा में युवक की हत्या का खुलासा, पैसों के विवाद में रची गई साजिश; दो गिरफ्तार

चाईबासा में युवक की हत्या

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 28 मार्च 2026 को हुई युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

मुर्गे के विवाद में चाचा की हत्या, भतीजे समेत चार पर आरोप; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
जानकारी के अनुसार, आयु पावर ग्रिड के पास सड़क किनारे शुभम बानरा (25 वर्ष) की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पिता मुकुंद बानरा के बयान पर मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 53/2026 दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मृतक के दोस्त साज देवगम को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक के साथ उसका पैसों को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। पैसे नहीं लौटाने के कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची और सुपारी देकर हत्या करवा दी।

इसके बाद पुलिस ने मामले में शामिल एक अन्य आरोपी गोविंद मुंडुडिया को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गोविंद का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

साज देवगम (40 वर्ष), निवासी – कमरहातु
गोविंद मुंडुडिया (38 वर्ष), निवासी – हतनाबेड़ा
पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

शामिल पुलिस टीम:

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा
पुलिस निरीक्षक (परिचालन)
थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना
अपील: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपराध से जुड़ी सूचना तुरंत 112 या 9508243546 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

http://Murder In Tonto : ठेका देने के बहाने बुलाकर ट्रैक्टर मालिक की हत्या, चाईबासा में सनसनी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’