Novamundi assistant teacher protest: सरकार की वादाखिलाफी से सहायक अध्यापकों में आक्रोश, 18 अप्रैल को रांची कूच का ऐलान

अध्यापकों की बैठक

Gua (गुवा) :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के में सहायक अध्यापकों (Assistant teacher) के बीच सरकार के प्रति गहरा असंतोष देखा गया। आकलन पास एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।

सरकार के वादा खिलाफी को लेकर अध्यापकों की बैठक

चौंकाने वाला आदेश! शिक्षकों को करनी होगी कुत्तों की गिनती, मचा बवाल

बैठक के दौरान शिक्षकों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इसको लेकर शिक्षकों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है।

सरकार की वादा खिलाफी को लेकर अध्यापकों की बैठक

प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 18 अप्रैल को प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक कूच करेंगे। वहां मुख्यमंत्री आवास के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में शामिल होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।

आंदोलन की तैयारी को लेकर 12 अप्रैल को प्रखंड के सभी संकुलों में बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है। इस बैठक में आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा तथा रांची कूच के लिए वाहन, बैनर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

बैठक में पुरुषोत्तम कुमार, राजेश चंद्र महतो, मणिशंकर प्रसाद, राकेश पाठक, बसंत गोप, राजेश गोप, जगबंधु पात्रो, राजू बेहरा, अर्धनी सवैय्या, मधुसूदन पान, शुभनाथ पूर्ति, रजनी नायक, रीता करवा, सुनीता पान, एलिजाबेथ टोप्पो, मोती सिंकू, गीता सीरका, सोमवारी सामंत, वीणा देवी, रिंकू सिंह, कमलापूर्ति, देवआनंद गोप, राजेंद्र सिरका, राजेंद्र महतो, विश्वजीत प्रधान, रामचंद्र बोबोंगा सहित कई सहायक अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

http://टेट विसंगति पर शिक्षा विभाग का यू-टर्न, 3000 पारा शिक्षकों का टीईटी मानदेय बंद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’