Adityapur Hindu Sammelan:हिंदू सम्मेलन: “आचरण से बनेगा भारत विश्वगुरु, जातिभेद त्यागकर संगठित हो समाज”

हिंदू सम्मेलन जमशेदपुर

आदित्यपुर: विक्रम संवत 2083, वैशाख कृष्ण पक्ष तृतीया के अवसर पर रविवार को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में ‘सकल हिंदू समाज’ के तत्वावधान में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक समागम में हजारों की संख्या में पहुंचे सनातनी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता व आरएसएस के विभाग प्रचारक सत्य प्रकाश ने राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।

हिंदू जागरण मंच का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न, हिंदू समाज पर विगत कुछ महीनों से हो रहे अत्याचार को रोकने पर हुई चर्चा

हिंदू सम्मेलन जमशेदपुर

​संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘पंच परिवर्तन’ के संकल्प के साथ आदित्यपुर में जुटा सकल हिंदू समाज

सत्य प्रकाश जी ने कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में पांच प्रमुख विषयों— सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण और स्व-भाव जागरण को लेकर समाज के बीच जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा, “स्वयंसेवक उपदेश से नहीं, उदाहरण से सिखाते हैं। हमें अपनी जातीय पहचान से ऊपर उठकर संगठित हिंदू के रूप में भारत को पुनः विश्व का सिरमौर बनाना होगा।”

हिंदू सम्मेलन जमशेदपुर

​दिग्गज विभूतियों का हुआ समागम

सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर व JSCA सचिव सौरभ तिवारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच पर भारत सेवाश्रम संघ के सचिव स्वामी मुक्तेत्वानंद जी, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सेवादार सुखबीर सिंह व इंद्रदेव जी, और तुलसी भवन के उपाध्यक्ष आर.एन. प्रसाद ने भी अपने विचार रखे।

हिंदू सम्मेलन जमशेदपुर

​सफल आयोजन और एकजुटता

कार्यक्रम के सफल संचालन में विहिप जिला अध्यक्ष डॉ. के.जे.एन. दास, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी, रामजन्म जी, आनंद जी, प्रकाश जी, विष्णु जी, रमेश जी, राजा घोष और महेंद्र मुनका की सक्रिय भूमिका रही।

http://हिंदू जागरण मंच का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न, हिंदू समाज पर विगत कुछ महीनों से हो रहे अत्याचार को रोकने पर हुई चर्चा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’