गीतांजलि एक्सप्रेस में पानी की किल्लत पर यात्रियों का भारी हंगामा, उदय माझी के हस्तक्षेप के बाद शांत हुए यात्री, देखें VIDEO

गीतांजलि एक्सप्रेस में पानी किल्लत

चक्रधरपुर/टाटानगर: रविवार को हावड़ा से मुंबई की ओर जा रही 12860 गीतांजलि एक्सप्रेस में यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। ट्रेन के टाटानगर स्टेशन पहुँचते ही यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। कारण था—ट्रेन के कोच और बाथरूम में पानी का पूरी तरह से खत्म हो जाना। पानी न होने से आक्रोशित यात्रियों ने कोच के बाहर निकलकर हंगामा शुरू कर दिया और ट्रेन को आगे बढ़ने से रोक दिया।

 

Adityapur: आदित्यपुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोको पायलट से लेकर गार्ड तक, पूरी कमान महिला रेल कर्मियों के हाथों में, रेलवे स्टेशन से महिला टीम ने किया पैसेंजर ट्रेन का ऐतिहासिक परिचालन

गीतांजलि एक्सप्रेस में पानी किल्लत

डीआरएम से फोन पर की गई शिकायत

इसी ट्रेन में हावड़ा से चक्रधरपुर तक की यात्रा कर रहे सिंहभूम की सांसद जोबा माझी के पुत्र और झामुमो के युवा नेता उदय माझी ने यात्रियों की इस समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम (DRM) से फोन पर बात की और यात्रियों की परेशानी से अवगत कराया।

उदय माझी ने दिया आश्वासन: “समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन”

डीआरएम ने शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि चक्रधरपुर स्टेशन पहुँचते ही ट्रेन में पानी भरने की मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, नाराज यात्री तत्काल समाधान की मांग पर अड़े थे। स्थिति को देखते हुए उदय माझी ने स्वयं यात्रियों के बीच जाकर उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।

उन्होंने यात्रियों से कहा:
“आप ट्रेन को आगे बढ़ने दें। अगर चक्रधरपुर पहुँचने पर भी पानी की समस्या दूर नहीं होती है, तो मैं स्वयं स्टेशन पर आपके साथ आंदोलन पर बैठूंगा।”

इस भरोसे के बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन टाटानगर से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। इस घटना ने रेलवे की जलापूर्ति व्यवस्था और यात्री सुविधाओं पर एक बार फिर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

http://सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष का परिणाम है, गोईलकेरा स्टेशन में 3 जोड़ी यात्री ट्रेनों का ठहराव – सांसद गीता कोड़ा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’