Adityapur Student Drowned: आदित्यपुर: स्कूल बंक कर डैम में नहाने गए 2 छात्रों की डूबने से मौत, आसंगी चेक डैम में मचा कोहराम

आदित्यपुर के आसंगी चेक डैम

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत आसंगी चेक डैम में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ नहाने के दौरान सेंट्रल पब्लिक स्कूल (CPS), आदित्यपुर के नौवीं कक्षा के दो छात्र रौनक भारद्वाज और गॉडविन थॉमस की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आदित्यपुर के आसंगी चेक डैम
​स्कूल छोड़कर आए थे पांच दोस्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पांच छात्र स्कूल ऑवर्स के दौरान क्लास छोड़कर खरकई नदी पर बने आसंगी चेक डैम में नहाने पहुंचे थे। जब छात्र डैम में उतरे, तो अचानक गहराई का अंदाजा न होने के कारण रौनक और गॉडविन पानी के तेज बहाव और गहराई में समा गए। मौके पर मौजूद उनके सहपाठी प्रशांत कुमार ने बताया कि वह उस वक्त पानी लाने गया था, तभी यह चीख-पुकार मच गई। अन्य दो छात्र किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

आदित्यपुर के आसंगी चेक डैम

​रेस्क्यू ऑपरेशन और पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी संजीव सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों छात्रों के शवों को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आदित्यपुर के आसंगी चेक डैम

​परिजनों में मचा चीख-पुकार

जैसे ही हादसे की खबर छात्रों के घर पहुंची, कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों ने बताया कि चेक डैम के पास अक्सर बच्चे नहाने पहुँचते हैं, जो खतरनाक साबित होता है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’