Adityapur: स्वर्गीय आर.एस. सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन; वृद्धों के बीच छाता वितरण

आदित्यपुर के सामाजिक पुरोधा स्वर्गीय आर.एस. सिंह की प्रथम पुण्यतिथि

आदित्यपुर : वृद्ध शांति निकेतन के संस्थापक अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय आर.एस. सिंह की प्रथम पुण्यतिथि आज रोड नंबर 32, आदित्यपुर-2 स्थित कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय निवासियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

​सामाजिक योगदान को किया गया याद

सभा को संबोधित करते हुए वृद्ध शांति निकेतन के अध्यक्ष चंद्रमा पांडे ने कहा कि वर्ष 2000 में स्वर्गीय सिंह के प्रयासों से ही इस संस्था की नींव रखी गई थी, जो आज बुजुर्गों के लिए दुख-सुख साझा करने और मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गई है। महासचिव निहार रंजन होर ने आदित्यपुर रेलवे स्टेशन और क्षेत्र के अन्य विकास आंदोलनों में उनकी सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला।

​सेवा कार्य और सहायता

पुण्यतिथि के अवसर पर ‘कैतुका परिवार’ द्वारा सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की गई आनंद प्रकाश, सुनील कुमार और संजय कुमार द्वारा जरूरतमंद वृद्धों को गर्मी और बरसात से बचाव हेतु दर्जनों छाते वितरित किए गए.पर्यावरणविद् अभियंता अमरेश कुमार (निदेशक, Agile Learning) ने संस्था के कार्यों हेतु ₹2000 की सहयोग राशि प्रदान की।

​सामूहिक नमन

श्रद्धांजलि सभा के अंत में स्वर्गीय सिंह के पुत्र एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने पिता के साथ-साथ आदित्यपुर के उन सभी दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी नमन किया जिन्होंने समाज को बेहतर बनाने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवांग चंद मुखी, पांडी मुखी, मदन सिंह, महेंद्र प्रसाद, और के.पी. सिंह सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’