चाईबासा में अवैध गैस कारोबार का भंडाफोड़, 14 सिलेंडर जब्त

चाईबासा अवैध गैस कारोबार

चाईबासा (Chaibasa) : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में प्रशासन ने अवैध गैस कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कालाबाजारी के एक मामले का पर्दाफाश किया है।

शहर के मधुबाजार इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकान में छापेमारी की गई, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया।

चाईबासा में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी, चेंबर ने प्रशासन से की त्वरित हस्तक्षेप की मांग
यह छापेमारी जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टेपनो के नेतृत्व में की गई। टीम में अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं सदर थाना पुलिस बल शामिल थे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

छापेमारी के दौरान दुकान से कुल 14 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 10 भरे हुए और 4 खाली सिलेंडर शामिल हैं। इसके अलावा गैस ट्रांसफर करने में उपयोग होने वाले नोजल एवं अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की लिखित शिकायत के आधार पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
अनुमंडल पदाधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

http://चाईबासा में गैस एजेंसी पर SDO का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’