तानों से परेशान युवक बना हत्यारा: महिला की टांगी से हत्या, शव खेत में दफन, आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा हत्या मामला

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है, जहां तानों से परेशान एक युवक ने महिला की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद शव को खेत में दफनाकर सबूत मिटाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई में पूरा मामला उजागर हो गया।

पुलिस के अनुसार, चिरुपासिया गांव निवासी गंगा गगराई (लगभग 30 वर्ष) ने फुल टुडिया गगराई (लगभग 50 वर्ष) की हत्या कर दी। घटना 9 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।

चाईबासा महिला हत्या: बड़ा पासेया गांव में महिला की निर्मम हत्या से सनसनी
तानों से परेशान होकर बनाई हत्या की योजना

जांच के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतका उसे अक्सर ताने मारती थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। इसी वजह से उसने पहले से ही हत्या की योजना बना ली थी।

घात लगाकर किया हमला

घटना के दिन आरोपी टांगी (धारदार हथियार) लेकर रास्ते में छिप गया। जैसे ही महिला वहां से गुजरी, आरोपी ने अचानक हमला कर दिया। उसने महिला के पेट और सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव को खेत में दफनाया, हथियार नदी में फेंका

हत्या के बाद आरोपी ने शव को करीब 500 मीटर दूर ले जाकर खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। इसके बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से हत्या में प्रयुक्त टांगी को कुचिका नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान आरोपी पर शक हुआ। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने:
हत्या में प्रयुक्त लोहे की टांगी बरामद की
खून लगे कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त किए

बरामद सामान

खून लगी मिट्टी
सामान्य मिट्टी
खून लगा गमछा
हरा हाफ टी-शर्ट
नीला फुल पैंट
लोहे की टांगी

छापेमारी टीम

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मू के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें जेटेया थाना प्रभारी बोस मुंडा, वासुदेव मुंडा, संजीत कुमार रजक सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

 कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

http://चाईबासा हत्या मामला: खेत में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *