नाबालिग बहन को छोड़कर भागी युवती, पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी को किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग

चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के गायब होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 वर्षीय पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को वादिनी रत्नदेव सामड (उम्र 35 वर्ष, निवासी जेनाबेड़ा, थाना चक्रधरपुर) ने सूचना दी कि उनकी बड़ी बेटी नन्दी सामड अपनी छोटी बहन आशाई सामड (उम्र 16 वर्ष) को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय छोड़ने के लिए घर से निकली थी। लेकिन कुछ दूरी जाने के बाद बड़ी बेटी छोटी बहन को छोड़कर कहीं चली गई, जिसके बाद किशोरी लापता हो गई।

Saraikela News: सरायकेला : नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के दोषियों को 20-20 साल की सजा

नाबालिग
इस मामले में थाना में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 38/2026, दिनांक 02 अप्रैल 2026 के तहत धारा 137(2) BNS-2023 में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान CDR और टावर लोकेशन के आधार पर तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए।
त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी को बरामद कर लिया और मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

संदीप कुमार (उम्र लगभग 27 वर्ष, निवासी इनायतपुर, थाना सदरपुर, जिला सीतापुर – यूपी)
किशोरी लाल कुशरी (उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी इनायतपुर, थाना सदरपुर, जिला सीतापुर – यूपी)
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

बरामद

कांड की पीड़िता (सकुशल)

छापेमारी टीम

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के नेतृत्व में टीम शामिल रही, जिसमें थाना प्रभारी अवधेश कुमार, सहायक पुलिसकर्मी एवं अन्य जवान शामिल थे।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की आगे जांच जारी है।

http://चाईबासा: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 15 साल की कठोर सजा, न्यायालय ने सुनाया सख्त फैसला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’