आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां): बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों का समाज बनाने का संकल्प : पुरेंद्र नारायण सिंह

अंबेडकर जयंती

आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां), 12 अप्रैल: आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति द्वारा पुड़िसिल्ली (डोभो) स्थित एनबीआर रिसोर्ट्स के सभागार में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

 “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही जातीय जनगणना, जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण और निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने की मांग उठाई गई।

आदित्यपुर अंबेडकर जयंती शोभा यात्रा 2026 की तैयारी तेज

अंबेडकर जयंती

सभी वर्गों के लिए समानता का संविधान

सभा को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जो सभी धर्म, जाति और वर्गों को समान अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त कर समाज के लिए प्रेरणा का कार्य किया।

सामाजिक न्याय और अधिकारों पर जोर

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब सिर्फ दलितों के नहीं, बल्कि सभी कमजोर वर्गों, महिलाओं और मजदूरों के नेता थे। उन्होंने महिलाओं के अधिकार, श्रमिकों के हित और पिछड़े वर्गों के लिए विशेष अवसर सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंबेडकर जयंती

महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान

कार्यक्रम में तथागत बुद्ध, महात्मा कबीर और ज्योतिबा फुले के विचारों को याद करते हुए सामाजिक एकता और समानता पर बल दिया गया।

साथ ही “जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी” के सिद्धांत को लागू करने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर एस.एन. यादव, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान, चंद्रभूषण शर्मा, युवा उद्यमी अरविंद कुमार, शिक्षाविद एस.डी. प्रसाद, चंद्रमोहन चौधरी, उदित यादव, रामकुमार सिंह, रामानंद भक्ता, वीरेन्द्र यादव, डॉ. रेणु शर्मा, विजय ठाकुर, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, सत्येंद्र प्रभात, यदुनंदन राम, मनोज पासवान, देव प्रकाश देवता, राजेश्वर पंडित, अधिवक्ता नीरज कुमार, संजय कुमार, अश्विनी कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

http://भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भाजपा का जनजागरण अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’