चाईबासा, 12 अप्रैल: झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपर डिवीजन मुकाबले में गत वर्ष की चैंपियन राँची ने रामगढ़ को 40 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब राँची का मुकाबला 15 अप्रैल को गिरिडीह में खेले जाने वाले दूसरे ग्रुप के विजेता से होगा।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राँची ने बनाए 141 रन
चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राँची ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 141 रन बनाए।
राँची की ओर से:
- कुमारी मेघा ने 51 रन (7 चौके, 1 छक्का)
- ईशा केसरी ने 47 रन (5 चौके, 1 छक्का)
- गुरलीन कौर (नाबाद 17)
- कुमारी पलक (15 रन)
रामगढ़ की ओर से श्रेया प्रिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर 4 विकेट झटके।
राँची बनाम पश्चिमी सिंहभूम महिला क्रिकेट: राँची की 76 रन से शानदार जीत, फाइनल की ओर मजबूत कदम

लक्ष्य का पीछा करते हुए रामगढ़ 101 रन पर सिमटी
142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामगढ़ की टीम ने संघर्ष किया, लेकिन 20 ओवर में 7 विकेट पर 101 रन ही बना सकी।
रामगढ़ की ओर से:
- प्रगति कुमारी (30 रन)
- श्रेया प्रिया (28 रन, 4 चौके)
राँची की गेंदबाजी में:
- पल्लवी कुमारी (2 विकेट, 13 रन)
- शम्पी कुमारी (2 विकेट, 24 रन)
- कुमारी पलक (1 विकेट)
मेघा बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
मैच के बाद आयोजित पुरस्कार समारोह में राँची की कुमारी मेघा को शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें 5000 रुपये का नकद पुरस्कार अंपायर हेमंत ठाकुर द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मैच पर्यवेक्षक कविता रॉय, अंपायर अभिषेक और गुरमीत सिंह उपस्थित रहे।








