Adityapur: बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल: दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

आदित्यपुर : झारखंड में बिजली दरों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी और प्रीपेड मीटर लगाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी का आक्रोश सड़कों पर उतर आया है। इसी कड़ी में आज सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा कमेटी द्वारा आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी चौक पर एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

​इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए अभय सिंह ने कहा कि 2024 के बाद 2026 में बिजली दरों में जो वृद्धि की गई है, वह गरीब जनता के साथ क्रूर मजाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली, तो आने वाले समय में कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी।

Adityapur JECA Protest: बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ आदित्यपुर में फूटा आक्रोश, JECA ने फूंकी ‘विद्युत संशोधन विधेयक’ की प्रतियाँ

बिजली दरों

​​भ्रष्टाचार और उत्पीड़न पर प्रहार

​नेताओं ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तार व खंभा बदलने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने कहा कि जहाँ बड़े बकायेदारों को संरक्षण मिल रहा है, वहीं 10 हजार के बकाये पर गरीबों को जेल भेजना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

​भाजपा की प्रमुख मांगें:

* ​बिजली की बढ़ी हुई दरों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।
* ​जनता पर थोपे जा रहे प्रीपेड मीटर की योजना को बंद किया जाए।
* ​बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगे।

इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि सरकार ने जनविरोधी फैसले वापस नहीं लिए, तो पूरे जिले में चक्का जाम और तालाबंदी जैसे कदम उठाए जाएंगे।

प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति

​आंदोलन को धार देने के लिए जिले के दिग्गज नेता एकजुट हुए। प्रदर्शन में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी, ललन शुक्ला ने भी सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की।

​संगठन की ओर से जमीनी स्तर पर विरोध दर्ज कराने के लिए पदाधिकारी मुख्य रूप से गणेश कालिंदी (आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष) अभिषेक विशाल (आरआईटी मंडल अध्यक्ष) सतीश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, भोगेन्द्र झा विशु महतो रितिका मुखी, सारथी महतो,सुनीता पासवान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

http://Adityapur JECA Protest: बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ आदित्यपुर में फूटा आक्रोश, JECA ने फूंकी ‘विद्युत संशोधन विधेयक’ की प्रतियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *