Adityapur Social Media Viral: हर्ष फायरिंग और शस्त्र प्रदर्शन: आदित्यपुर में ठेकेदार का फोटो वायरल, ​सरायकेला उपायुक्त ने लिया संज्ञान, आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की तैयारी

आदित्यपुर हर्ष फायरिंग

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान कानून की धज्जियां उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एक ठेकेदार, जिसकी पहचान कृष्ण गोपाल पिंटू के रूप में हुई है, पर लाइसेंसी पिस्टल के साथ प्रदर्शन करने और हर्ष फायरिंग करने का आरोप लगा है।

​सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

मिली जानकारी के अनुसार, उक्त ठेकेदार एक विवाह उत्सव में शामिल होने गया था, जहाँ उसने नियम-कायदों को ताक पर रखकर न केवल दुल्हन के साथ हथियार लहराते हुए फोटो खिंचवाई, बल्कि कथित तौर पर हर्ष फायरिंग भी की। हालांकि फायरिंग का वीडियो अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन हथियार के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

​प्रशासनिक रुख: रद्द हो सकता है लाइसेंस

इस मामले पर सरायकेला उपायुक्त (DC) नीतीश कुमार सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों या समारोहों में लाइसेंसी हथियारों का इस तरह प्रदर्शन करना ‘आर्म्स एक्ट’ का सीधा उल्लंघन है। उपायुक्त ने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

​”हथियार आत्मरक्षा के लिए दिए जाते हैं, प्रदर्शन या दबंगई के लिए नहीं। वायरल फोटो के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।” — नीतीश कुमार सिंह ,उपायुक्त, सरायकेला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत