भाजपा की जीत पर डंगोआपोसी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली पैदल रैली

भाजपा की जीत पर डंगोआपोसी में जश्न

चाईबासा/डंगोआपोसी: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ पश्चिमी सिंहभूम जिले के डंगोआपोसी में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। चुनाव परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

डंगोआपोसी के रेल कॉलोनी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मुख्य सड़क पर पैदल रैली निकाली। इस दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय श्रीराम” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाईं और रंग-गुलाल लगाकर जीत की खुशी साझा की।

भाजपा की जीत पर डंगोआपोसी में जश्न
रैली में दिखा उत्साह

जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लिए लोग नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। स्थानीय लोगों ने भी इस जश्न में हिस्सा लिया और जीत पर एक-दूसरे को बधाई दी।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर जगन्नाथपुर प्रखंड के उप प्रमुख भरत गोप, भाजपा के उपाध्यक्ष रवि दास, रंजन गोप, सागर पान, दीपक कुमार, महेश सिंह, नवल सिंह, मानसिंह तिरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे जनसमर्थन की जीत बताया।

कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों का परिणाम है। उन्होंने मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी आगे भी विकास कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Adityapur : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदित्यपुर नगर निगम का आयोजन, अटल पार्क में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया योगाभ्यास, गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में भी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योग कर लिया निरोग रहने का संकल्प