Adityapur Vijay Utsav: आदित्यपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया चुनावी सफलता का जश्न, बंगाल में भाजपा की जीत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को करती है साकार: अमित सिंह “बॉबी”

भाजपा विजय उत्सव

आदित्यपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आदित्यपुर पूर्वी मंडल द्वारा पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर सोमवार को ‘विजय उत्सव’ का आयोजन किया गया। आदित्यपुर के एस-टाइप चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जीत की बधाई दी।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह ‘बॉबी’ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की वैचारिक और संख्यात्मक बढ़त ने पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया है। उन्होंने कहा, “यह जीत भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम, अटूट समर्पण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम है।”

भाजपा की जीत पर डंगोआपोसी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली पैदल रैली

भाजपा विजय उत्सव
​अमित सिंह ने तीनों राज्यों की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति को चुनकर प्रचंड बहुमत दिया है। कार्यक्रम के दौरान मंडल के नेताओं ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी इसी एकजुटता के साथ जनसेवा का कार्य जारी रखेंगे।

​कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्य:

विजय उत्सव के दौरान मुख्य रूप से बबलू सिंह, नीरू सिंह, ललन सिंह, ललन तिवारी, दिवेश महापात्र, गुरजीत सिंह, बबलू सिंह (अन्य), गणेश कालिंदी, कुमुद रंजन, रमेश हासदा, मोनिका घोष, अनीशा सिंहा, दुर्गादास, गीता गोप, सुनीता पासवान, विशु महतो, पवन महतो, सावन गुप्ता और बबलू चंद प्रजापति सहित भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे।

http://चाईबासा भाजपा बिजली बिल प्रदर्शन: दर बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *