Adityapur Scooty Theft: आदित्यपुर में चोरों का तांडव: कार्यालय के बाहर से दिनदहाड़े स्कूटी की चोरी, CCTV फुटेज आया सामने,सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

आदित्यपुर स्कूटी चोरी

आदित्यपुर: क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें पुलिस या कानून का कोई डर नहीं रहा। ताजा मामला वार्ड संख्या 17 के 7 एलएफ इलाके का है, जहाँ सोमवार को दिनदहाड़े एक स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

दिनदहाड़े 15 लाख के जेवरात की चोरी, भिखारी के वेश में महिला ने दिया वारदात को अंजाम

​वारदात

घटना सेवा सहयोग सिक्युरिटी सर्विसेज कार्यालय के ठीक सामने की है। कार्यालय के एक कर्मचारी ने अपनी स्कूटी बाहर खड़ी की थी। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि दो अज्ञात चोरों ने रेकी करने के बाद मात्र कुछ ही मिनटों में स्कूटी का लॉक तोड़ा और उसे लेकर रफूचक्कर हो गए।

​पुलिस की शिथिलता से स्थानीय निवासियों में आक्रोश

पीड़ित पक्ष द्वारा घटना के तुरंत बाद सीसीटीवी फुटेज के साथ आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि, घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस गश्त और जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है।
​बढ़ता जन-आक्रोश

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि दिनदहाड़े और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गाड़ियां सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करे? लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी और स्कूटी की बरामदगी नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

http://वाहन चेकिंग में चोरी की तीन बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *