सेल प्रबंधन मुंडा-मानकी को बांटने की राजनीति बंद करे : रामा पांडेय

रामा पांडेय

Gua (गुआ) : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने शनिवार को गुवा रेलवे मार्केट स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन को मुंडा-मानकी के साथ सकारात्मक वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि उन्हें बांटने की राजनीति करनी चाहिए।

 

रामा पांडेय
रामा पांडेय

सेल खदान में सुरक्षित कार्य करने एवं रामा पांडे को न्याय दिलाने के लिए की बैठक

उन्होंने कहा कि सभी मुंडा-मानकी संगठनों को एकजुट होकर सेल प्रबंधन के साथ बैठक करनी चाहिए और अपनी जायज मांगों को मजबूती से रखना चाहिए। उनका आरोप था कि गुवा सेल प्रबंधन मुंडा-मानकी को दो भागों में विभाजित कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहा है, जिससे ग्रामीणों के बीच भ्रम और असंतोष का माहौल बन रहा है।

वार्ता से निकले समाधान

रामा पांडेय ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों, विस्थापितों और मुंडा-मानकी की समस्याओं का समाधान बातचीत और आपसी सहमति से ही संभव है। उन्होंने प्रबंधन से अपील की कि वह विवाद बढ़ाने के बजाय संवाद का रास्ता अपनाए।

उन्होंने यह भी कहा कि मुंडा-मानकी की मांगें पूरी तरह जायज हैं और उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। यदि स्थानीय लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो क्षेत्र में असंतोष और बढ़ सकता है।

ग्रामीणों के समर्थन में संघर्ष जारी रहेगा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड मजदूर संघर्ष संघ हमेशा से स्थानीय ग्रामीणों, विस्थापितों और मुंडा-मानकी के हितों के साथ खड़ा रहा है। संगठन आगे भी उनकी जायज मांगों के समर्थन में संघर्ष करता रहेगा।

 

http://गुआ : लौहांचल की राजनीति में बड़ा बदलाव, रामा पांडेय 9 फरवरी को झामुमो में होंगे शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *