सेल खदान में सुरक्षित कार्य करने एवं रामा पांडे को न्याय दिलाने के लिए की बैठक

Gua (गुआ) : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ मेघाहातुबुरु कार्यालय में दोनों खदानों का संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष बुधन सिंह कुंकल ने की। बैठक में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा शंकर पाण्डे को जिला बदर करने पर गहन चर्चा हुई।

निविदा में हो रही मनमानी की जांच के लिए रामा पांडे ने सीभीसी को लिखा पत्र


उपायुक्त के आदेश को सम्मान देते हुए देश के कानून पर भरोसा जताया। साथ ही कहा यह एक कानूनी प्रक्रिया है,देश के कानून ने दलित,शोषित, अत्याचारित श्रमिक वर्गों को न्याय दिलाने के लिए संगठित हुए हैं। श्रम कानून के तहत संगठन अपनी लडाई जारी रखने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय अध्यक्ष रामा पाण्डे के द्वारा किया गया कार्यों को याद किया गया। श्रम कानून में नाबालिक से कार्य करवाने को वर्जित किया है। अगर कोई नियोक्ता अथवा प्रतिष्ठान ऐसा करता है तो श्रमिक संगठनों का कर्तव्य है उसका विरोध करना। यह कानूनी प्रक्रिया है और झारखंड मजदूर संघर्ष संघ इसका विरोध करता है। अध्यक्ष रामा पाण्डे ने गुआ मे हुए हादसे का विरोध किया है।खदान मे हुए किसी भी हादसों पर सुरक्षा पर सवाल उठाना श्रम कानून का एक अंश है। नियोक्ता से सवाल उठाने का श्रमिक संगठनों का अधिकार है। रामा पांडेय ने कानूनी तौर पर सवाल उठाया है। हादसों में पीड़ित के आश्रितों के लिए मुआवजा मांगना कानूनी प्रक्रिया है। इसे गलत नाम देना गलत है। रामा पाण्डे ने शोषित वर्गों के लिए अनेक कार्य किए हैं और आगे भी करते रहेंगे। समय पर वेतन भुगतान नही करना, हक मांगने पर श्रमिकों को कार्य से बैठा देना, कार्य के बदले श्रमिकों से पैसा मांगना जैसे कार्य पर लगाम लगाने के लिए हमेशा से मांगें उठाई है। मांग उठाना श्रमिकों का और श्रमिक संगठनों का अधिकार है। श्रमिकों की सुरक्षा, श्रमिकों को शोषण, और अत्याचार से बचाने के लिए ही देश की सरकार ने कानून के तहत श्रमिक संगठनों का निर्माण करने का अधिकार दिया है।

बैठक को संबोधित कर संगठन के अनेक नेताओं ने और सदस्यों ने एकता बनाए रखने पर जोर दिया तथा श्रमिकों की अधिकार पर एकजुट हो कर लड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की चाहे ठेका मजदूर हो अथवा नियमित मजदूर सुरक्षित हो कर कार्य करें। जो कार्य आपका अपना है वही कार्य करें। आपके अपने कार्य के अलावा अन्य कोई कार्य ना करें जो आपके कार्य के अंतर्गत ना हो। क्योंकि सुरक्षा सर्व प्रथम है। सुरक्षित रह कर कार्य करें। सुरक्षा पर ध्यान दें। असुरक्षित महसूस करने पर प्रबंधन को सूचित करें। प्रबंधन अगर सुरक्षा पर ध्यान ना दे तो संगठन को सूचित करें। कार्य के लिए सुरक्षित वातावरण मुहैया करना प्रबंधन का काम है। अंत में यह निर्णय लिया गया झारखंड मजदूर संघर्ष संघ गुवा का हस्ताक्षर अभियान को किरीबुरु मेघाहातूबरू समर्थन करते हुए पूर्ण रूप से इसे सफल बनाना है।

बैठक में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातूबरू की ओर से अमरनाथ यादव, आलम अंसारी, आनंद पूर्ति, दयानंद कुमार, इंतखाब आलम, जीएस गिल, कुलदीप सिंह, शैलेस बारी, पंचनान नायक, सुदर्शन पान, अजीत गोप आदि उपस्थित रहे जबकि किरीबुरु की ओर से महामंत्री राजेंद्र सिंधिया, सयुक्त महामंत्री सुनील कुमार पासवान,पीसी मलिक, अजय बानरा, लखन चाम्पिया, सिया बिहारी प्रसाद, प्रधान आल्दा सहित अन्य ठेका श्रमिक उपस्थित थे।

http://गुआ जनरल ऑफिस में होगा शक्ति प्रदर्शन, मांगे नहीं मानी तो वहीं से चक्का जाम करने का एलान : रामा पांडे – thenews24live

Share करें

✓ Link copy हो गया!