झींकपानी बाजार तीरकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में हुए तीरकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया तीर-धनुष भी बरामद किया है।

जोड़ापोखर हाट जा रहे ग्रामीण पर तीर-कमान से हमला, शरीर में धंसे 2 तीर, हालत गंभीर

पुलिस के अनुसार, 9 मई 2026 को सूचना मिली थी कि टंकी बांदा के पास बेतिया निवासी 60 वर्षीय चुइया बिरुली को पुराने विवाद के कारण तीर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। स्थिति में सुधार होने के बाद दिए गए फर्द बयान के आधार पर झींकपानी थाना कांड संख्या 17/26 दर्ज किया गया।

तीर

मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व झींकपानी थाना प्रभारी राजकुमार जेयराजू और सदर एसडीपीओ बहामन टूटी ने संयुक्त रूप से किया।

जांच के दौरान पुलिस ने चिड़िया पहाड़ी निवासी 39 वर्षीय भगवान बिरुली उर्फ दोपे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पुराने रंजिश के चलते उसने हत्या की नीयत से तीर-धनुष से हमला किया था। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीर-धनुष बरामद कर जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

राजकुमार जेयराजू, थाना प्रभारी झींकपानी
बहामन टूटी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा
राजीव रंजन मिश्रा, पुलिस अवर निरीक्षक
दीपक कुमार मोहंती, सहायक अवर निरीक्षक एवं अनुसंधानकर्ता झींकपानी थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

http://भूमि विवाद में वार्ड सदस्य को तीर मारने का आरोपी गालु चाम्पिया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग

Adityapur Nurses Day: नर्सिंग केवल पेशा नहीं, बल्कि करुणा और त्याग की पवित्र यात्रा है: डॉ. कृष्ण प्यारे, गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य ‘दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह’ के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस