जोड़ापोखर हाट जा रहे ग्रामीण पर तीर-कमान से हमला, शरीर में धंसे 2 तीर, हालत गंभीर

चाईबासा तीर हमला

चाईबासा (Chaibasa): पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में शनिवार को तीर-कमान से जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बेटेया गांव निवासी एक ग्रामीण पर घात लगाकर हमला किया गया, जिसमें उसके शरीर में दो तीर जा धंसे। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण का इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा है।

घायल की पहचान चोया बिरुली के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर झींकपानी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ की।

जोड़ापोखर हाट जा रहा था ग्रामीण

घायल चोया बिरुली ने बताया कि वह शनिवार सुबह अपने गांव से सब्जियां लेकर जोड़ापोखर हाट बेचने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चिड़ियापहाड़ी गांव निवासी दोपे बिरुली ने अचानक उस पर तीर-कमान से हमला कर दिया।

पीड़ित के अनुसार हमलावर ने करीब 20 तीर चलाए। हमला इतना अचानक था कि वह कुछ समझ पाता, उससे पहले तीन तीर उसके शरीर में आकर लगे। गंभीर चोट लगने के कारण वह सड़क पर ही गिर पड़ा।

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के दौरान आसपास से गुजर रहे लोगों ने घायल को देखा और तुरंत झींकपानी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों की निगरानी में घायल का इलाज जारी है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *