Adityapur Census: आदित्यपुर में जनगणना को लेकर नगर निगम ने कसी कमर, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने दी जानकारी, अलग-अलग जोन में बांटी गई टीमें

आदित्यपुर नगर निगम

आदित्यपुर: झारखंड के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। शनिवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

इस दौरान नगर निगम के डिप्टी मेयय अंकुर सिंह ने बताया कि जनगणना को सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। ​डिप्टी मेयर ने जानकारी दी कि जिले भर से आए प्रतिनियुक्त प्रगणकों और अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अब आगामी 16 मई से पूरे निगम क्षेत्र में जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Adityapur Census 2027: नगर निगम आदित्यपुर: जनगणना 2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना

आदित्यपुर नगर निगम

​जोनल स्तर पर होगी निगरानी

जनगणना प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए पूरे नगर निगम क्षेत्र को विभिन्न जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन के लिए समर्पित टीमों का गठन किया गया है जो घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगी।

आदित्यपुर नगर निगम
​पूछे जाएंगे 35 महत्वपूर्ण सवाल

अंकुर सिंह ने बताया कि इस बार की जनगणना में प्रत्येक परिवार से लगभग 34 से 35 सवाल पूछे जाएंगे। ये सवाल परिवार की सामाजिक और आर्थिक स्थिति से संबंधित होंगे, जिनके आधार पर भविष्य की सरकारी नीतियों का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों से अपील की है कि वे प्रगणकों को सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करें।

http://Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम: नए प्रशासनिक भवन के लिए 30 अप्रैल को वार्ड सभा, पार्षद सुधीर चौधरी ने भरी हुंकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *